फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तगादा वसूलने निकला कारोबारी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। घर से ड्राइवर के साथ तगादा वसूली को निकला एक कारोबारी संदिग्ध हालात में लापता हो गया। कार चालक अकेले रात को घर लौटा। चालक के सही जवाब न दे पाने पर परिजनों को उसी पर शक हो रहा है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।

खागा कोतवाली क्षेत्र के चौक इलाका निवासी अब्दुल रशीद का बेटा मोहम्मद रशीद लोहे की चादर का थोक कारोबारी है। उसकी किशनपुर रोड पर भी बक्सा बनाने की दुकान है। उसके भाई मोहम्मद उमर ने बताया कि तगादा वसूली के लिए निजी कार के चालक राहुल गुप्ता के साथ भाई निकला था। उसे अझुवा, प्रेमनगर में व्यापारियों से वसूली करते थरियांव, असोथर तक जाना था।
विज्ञापन


शाम के करीब सात बजे तक घर न आने पर चिंता हुई। मोबाइल मिलाने पर बंद बताया। चालक के नंबर में बात हुई। चालक ने पहले बताया कि थरियांव में हैं। भाई से बात कराने की बात करने पर उसने कहा कि वह कहीं चले गए हें। उन लोगों ने चालक को तुरंत घर बुलाया। वह कार समेत लौटा।
विज्ञापन


भाई के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दिया। वह बार-बार बयान बदल रहा है। देर रात को उसने भाई के कानपुर रामादेवी में छोड़ने की बात बताई है। कोतवाल एके राय का कहना है कि चालक से पूछताछ शुरू की गई है। सुबह तक स्थिति साफ हो जाएगी।

तगादा वसूलनेे निकला कारोबारी लापता
- कार चालक अकेले लौटा, परिजनों को उसी पर शक
- चालक से पुलिस कर रही पूछताछ, बदल रहा बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें