फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों में डंप मिली मौरंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। अवैध खनन का मामला सीएम योगी आदित्य नाथ तक पहुंचने से प्रशासन के होश उड़े हैं। सीएम ने खनन की रिपोर्ट देने के लिए विधायकों को जिम्मा सौंपा है। रविवार को राजस्व टीमों ने ऐरई सहित कई घाटों पर पहुंच कर डंप मौरंग की पैमाइश की।

पिछले सोमवार को डीएम कुमार प्रशांत व एसपी श्रीपर्णा गांगुली के औचक निरीक्षण में अवैध खनन का प्रकरण सामने आने के बाद से हड़कंप है। पुलिस व प्रशासन खुद को बचाने में लगा है। प्रारंभिक स्तर पर लेखपाल व कानूनगो निलंबित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


यह मामला सूबे स्तर पर पहुंचने के बाद अफसरों में खलबली मची है। रविवार को खागा तहसील के राजस्व विभाग ने क्षेत्र के चार घाटों पर औचक पहुंच कर वहां की हकीकत पता की। राजस्व कर्मियों ने कटोघन, गढ़ा घाट मेें डंप मौरंग की छानबीन करने के बाद ऐरई से रानीपुर घाट तक का रुख किया।

एसडीएम अमित भट्ट ने बताया कि दो नायब तहसीलदार, तीन कानूनगो और आठ लेखपालों को डंप बालू की हकीकत पता करने को भेजा गया था। अभी रिपोर्ट कंपाइल होनी है। सोमवार तक डंप मिली मौरंग की स्थित साफ हो सकेगी। उधर, डीएम कुमार प्रशांत का कहना है कि अवैध खनन के मामले में संलिप्तता की छानबीन कराई जा रही है। हर बिंदु पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


रारा से राधानगर आ रही मिट्टी
फतेहपुर। जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर रारा गांव के पास मिट्टी का खनन चल रहा है। कई दिन से शाम ढलते यह काम शुरू हो जाता है। खनन से भरे वाहन राधानगर की दूरी नापते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह खनन न तो पुलिस को दिख रहा है और न ही प्रशासन को, इस कारण माफिया के हौसले बुलंद हैं।

घाटों पर डंप मिली मौरंग
रविवार को ऐरई सहित कई मौरंग घाटों पर की गई पड़ताल
सीएम के विधायकोें से खनन रिपोर्ट मांगने पर बढ़ी हलचल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें