फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के इकलौते बेटे ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। परिजनों की डांट से क्षुब्ध सिपाही के बेटे ने गुरुवार की रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस पहुंची तो परिजनों ने पहले पुलिस को कार्रवाई से रोका। नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया।

शहर के आवास विकास कालोनी कैथा पार्क निवासी ज्ञानवीर सिंह इलाहाबाद के नवाबगंज थाने में सिपाही हैं। उनका इकलौता बेटा जितेंद्र सिंह (18) सीपीएस में इंटर का छात्र था। वह पिछले सत्र में फेल हो गया था। सिपाही छुट्टी पर गुरुवार सुबह घर आया था।
विज्ञापन


घर में दोपहर को एक इलाके से कुछ लोग जितेंद्र की शिकायत लेकर घर आए। उनके जाने के बाद परिजनों ने जितेंद्र को डांटा फटकारा। पिता तपनी चले गए। वह कमरे में चला गया था।
विज्ञापन


शाम को कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने खिड़की खोलकर देखा। पंखे के कुंडे से जितेंद्र को रस्सी के फंदे से लटकते देखा तो होश उड़ गए। उससे एक छोटी बहन पूर्वी है। मां रजनी रो-रो कर बदहवास हो गई। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पिता के आने पर कार्रवाई की जाएगी।

36- घर के बाहर इलाकाई लोग व पुलिस।

सिपाही के इकलौते बेटे ने लगाई फांसी
छात्र की शिकायत करने पहुंचे थे घर में कुछ लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें