फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ छापेमारी में 710 लीटर कच्ची शराब पकड़ी

Sat, 04 Feb 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
मलवां में गड्ढे से शराब बरामद करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाकर ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी में सात सौ दस लीटर के करीब कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं आठ शराब भट्ठियां तोड़ी और साढ़े 12 क्विंटल लहन बरामद किया है।
विज्ञापन



आबकारी टीम ने मलवां थाना क्षेत्र के चक्की, करसवां, कोराईं में छापेमारी की। गांव के घरों और जंगलों से शराब व लहन बरामद किया गया। छह भट्ठियां तोड़ी गई। धाता थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में दो शराब भठ्ठियां तोड़ी गई। कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया गया।


आबकारी टीम ने 620 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कार्रवाई के बाद कल्यानपुर हाईवे पर शराब तस्करी रोकने के लिए वाहनों की चेकिंग की गई। उधर, जहानाबाद पुलिस ने 60 लीटर कच्ची देशी शराब घनश्यामपुर से शराब भट्ठी तोड़कर बरामद की। मौके  से राशिद अंसारी निवासी मलिकापुर रामचौरा को दबोचा। गाजीपुर पुलिस ने धनसिंहपुर के पास प्रेम सिंह लोधी निवासी करसवां को पकड़ा। उससे 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं पखरौली गांव के मुकेश को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ धरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें