अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। लुधियाना से घर लौट रहा अधेड़ प्राइवेट बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। नशीला पदार्थ सुंघाकर जहरखुरान 13 हजार रुपये, मोबाइल और कपड़े लूट ले गए। खोजबीन के दौरान परिजनों को शनिवार को हाईवे किनारे मिले। रविवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थरियांव थाना क्षेत्र के रमवां गांव निवासी छोटेलाल का बेटा लालचंद्र लुधियाना की किसी फैक्ट्री में काम करता है। छोटेलाल बेटे और उसके परिवार से मिलने लुधियाना गए थे। लालचंद्र ने बताया कि उसने पिता को टंडारी प्राइवेट बस स्टैंड से 29 नवंबर को बस में बैठाया था। बस में पिता जहरखुरानी के शिकार हो गए।
पिता 30 नवंबर को घर नहीं पहुंचे तो मां राजरानी ने उसे जानकारी दी। इस पर वह भी लुधियाना से लौट आया। घर के सभी लोग खोजबीन में जुट गए। गांव के एक युवक ने बताया कि लोधीगंज के पास उसके पिता बेहोशी की हालत में पड़े हैं। इस पर वे लोग मौके पर पहुंचे। पिता को घर ले गए। होश न आने पर जिला अस्पताल लाए। बताया कि उसने पिता को 13 हजार रुपये, मोबाइल, कपड़े समेत अन्य सामान देकर भेजा था। उनका सारा सामान लूट लिया गया है।
24- जहरखुरानी का शिकार छोटेलाल।
नशीला पदार्थ सुंघा रुपये और मोबाइल लूटे
बेटे से मिलकर लुधियाना से लौटते समय हुई वारदात
हाईवे किनारे बेहोश मिले, जिला अस्पताल में भर्ती