फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से मवेशी चुराने आई महिला को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौडगरा (फतेहपुर)। पिकअप से मवेशी चुराने वाले गैंग की एक महिला को शुक्रवार रात ग्रामीणों ने घेरकर पकड़कर पीट दिया। उसका साथी एक होटल के पास पिकअप छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी बुद्धराज सिंह गौतम ने बताया कि महिला घर के बाहर बंधी दो भैंसें शुक्रवार रात करीब एक बजे चुराकर जा रही थी। पड़ोसी प्रधान पति वीपी सिंह की नींद खुल गई। महिला और पिकअप को पास खड़ा देखकर शोर मचाया। बुद्धराज का परिवार जाग उठा। शोरशराबे पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो पिकअप लेकर चालक भागा। सूचना पर पहुंची पुलिस, महिला को थाने ले गई। आसपास छानबीन में हाईवे पर एक होटल के पास पिकअप मिला, लेकिन चालक फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह में उदयवीर सिंह, जितेंद्र सिंह समेत चार किसानों की सात भैंसें चोरी हो चुकी हैं। पुलिस की पूछताछ में महिला ने खुद को कोरसम गांव निवासी कुसुमकली बताया है। उसके पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। थानेदार अरविंद सिंह गौर ने बताया कि बुद्धराज सिंह गौतम की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें