फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिला पेंटर को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। लीडर रोड डिपो की बस में एक युवक को जहरखुरानों ने लूट लिया। नेशनल हाईवे में थरियांव बाईपास के पास बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

असोथर थाना क्षेत्र के खदरहा गांव निवासी रामबरन सिंह का बेटा राहुल चौहान (25) पूना में आठ महीने से पेंटिंग की दुकान किए है। रविवार को राहुल ने रात में अपनी मां आशा देवी को मोबाइल से इलाहाबाद जंक्शन पहुंचने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग उसके आने की राह सोमवार को देख रहे थे तभी उन्हें उसके जहरखुरान गिरोह का शिकार होने की जानकारी मिली। परिवार के लोगों के साथ सदर अस्पताल आई आशा देवी ने बताया कि बेटे ने अषाढ़ के महीने में आठ हजार रुपये भेजे थे। घर में काम था, जिसकी वजह से उसे बुलाया गया था। उसने 10 से 15 हजार रुपये लेकर आने की बात कही थी। जेब से केवल 370 रुपये ही मिले है। मोबाइल और कपड़े भी नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें