छिवलहा(फतेहपुर)। बोलेरो पलटने में जान गंवाने वाले मनीष दर्जी (30) का शव शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। मनीष की प्रापर्टी को लेकर बहनोई ने विवाद खड़ा कर दिया। जिला पंचायत सदस्य मनभावन शास्त्री ने समझाबुझा कर विवाद को खत्म कराया।
हथगाम थाने के नवाबगंज निवासी मनीष गुरुवार शाम बहन बबली के साथ अमिलिहापाल जा रहे थे। हथगाम में बोलेरो पलटने में उसकी मौत हो गई थी। बहनोई दीप ने बताया कि मनीष की पत्नी कई साल से मायके चौराई में रहती है मनीष से कोई मतलब नहीं है। उसका पांच साल का बेटा बड़ा होने पर पिता की संपत्ति का हकदार होगा। इसी बात पर ससुरालीजनों से विवाद होने लगा। शव को अंतिम संस्कार से रोक दिया गया। बाद में जिला पंचायत सदस्य के हस्तक्षेप पर मामला सुलझा। चौकी इंचार्ज अंकुर कैथवास ने बताया कि मामले में समझौता हो गया है।
शव पहुंचने पर प्रापर्टी का विवाद उभरा
जिला पंचायत सदस्य ने कराया समझौता
अमर उजाला ब्यूरो