फर्रुखाबाद। पांच दिन से शोहदे से परेशान छात्राओं ने हिम्मत शुक्त्रस्वार को दिखाई। लालदरवाजा फव्वारा के पास उन्होंने पुलिस से शिकायत कर पीछा करने वाले शोहदे को पकड़वा दिया। पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला गड्ढा निवासी दो छात्राएं कोचिंग पढ़ने जाती हैं। शुक्त्रस्वार को एक शोहदा उनका पीछा करने लगा। लालदरवाजा के पास छात्राओं ने पिकेट पुलिस से शिकायत करते हुए शोहदे को पकड़वा दिया। छात्राओं ने रोते हुए बताया कि वे लोग कोचिंग पढ़ने जाती हैं। पांच दिन से शोहदा उन लोगों को परेशान कर रहा है।
गुरुवार को शोहदा पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि शाम को शोहदे ने घर की कुंडी बजाई। जब वह व उसके परिवार के लोग निकलकर आए तो शोहदा भाग गया। शुक्त्रस्वार को भी जब वह कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकलीं तो शोहदे ने पीछा शुरू कर दिया। पुलिस शोहदे को पकड़कर कोतवाली ले गई और छात्राओं को घर भेज दिया। पुलिस ने शोहदे के पिता को मोबाइल पर जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। प्रभारी कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि शोहदे के पकड़े जाने की उन्हें जानकारी नहीं है।