फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन काटते समय महिला को यात्रियों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। बस से खागा आ रही महिला यात्री की सोने की चेन दूसरी महिला ने काटकर खींच ली। चेन चोरी करते हुए लोगों ने महिला को देखा तो उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन



खागा कस्बे के जीटी रोड चौक निवासी जगतपाल चौरसिया अपनी पत्नी राजरानी के साथ मुंबई से खागा लौट रहे थे। दोनों बस से खागा आ रहे थे। जैसे ही खागा बाईपास पर बस रुकी तो जगतपाल उतरे और सामान उतारने लगे। उनकी पत्नी पीछे उतर रही थी। राजरानी के ठीक पीछे एक महिला थी जिसने राजरानी के गले में पड़ी सोने की चेन

काटी और धीरे से उसे खींचने लगी। कुछ यात्रियों ने महिला को ऐसा करते हुए देख लिया। उन्होंने शोर करते हुए उसे पकड़ लिया। लोगों ने 100 नंबर पर फोन किया और पुलिस को बुलाया। पुलिस महिला को लेकर कोतवाली आई। जहां महिला पुलिस ने उसकी तलाशी ली। उसके पास से सोने की चेन, करीब 3100 रुपये, चांदी के
विज्ञापन


सिक्के, एक लाल रंग का लेडीज पर्स जिसमे विक्रम सिंह निवासी मसवानी फतेहपुर के नाम की आईडी थी, बरामद हुआ। जांच में पता चला कि विक्रम सिंह की ओर से पर्स चोरी की रिपोर्ट कोतवाली फतेहपुर में दर्ज कराई गई है। कोतवाल सुरेश चंद्र ओमहरे ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान रामसखी पत्नी कल्लू रैदास निवासी चौडगरा, कल्याणपुर के रूप में हुई है। उधर, कल्याणपुर इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर का कहना है कि रामसखी नाम की महिला का कोई आपराधिक रिकार्ड उनके थाने में नहीं है।
विज्ञापन

फोटो- 12- चेन काटने के आरोप में पकड़ी गई महिला
सोने की चेन खींचते महिला को पकड़ा
बस से उतरते समय काटी सोने की चेन, बरामदगी में निकला और भी सामान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें