फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित गुटखा लदा लोडर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

किशनपुर (फतेहपुर)। प्रतिबंधित गुटखा की सप्लाई करने पहुंचे लोडर को पुलिस ने पकड़कर चालक को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन आरोपी फरार हो गए। खाद्य विभाग की टीम के नमूना लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में एक व्यापारी के घर पर लोडर गुटखे की खेप लेकर पहुंची थी। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागे तो एक को पकड़ लिया। उसने खुद को लोडर चालक बताया। लोडर में रखे बोरों में गुटखा के अपमिश्रित पाउच बरामद हुए। पुलिस ने चालक नैन सिंह निवासी महरहा थाना कल्यानपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ राजीव सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित गुटखा रत्ना, गजब, तूफान नामक ब्रांड की पैकिंग में है। लोडर चालक बिंदकी का गुड्डू और अखिलेश, नरैनी के बबलू केसरवानी को माल की डिलीवरी देने आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें