फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा फेंकने के विवाद में पथराव, जेठ व बहू घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। कूड़ा फेंकने के विवाद में गुरुवार को दो पक्षों के बीच विवाद में पथराव हुआ। एक पक्ष से दो लोग घायल हुए। घायलों को पीएचसी गोपालगंज से जिला अस्पताल को रेफर किया गया। घायलों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कनैरी गांव निवासी गुलाब और लक्ष्मण के मकान जुड़े हुए हैं। पक्षों के एक दूसरे के दरवाजे पर कूड़ा फेंकने पर सुबह विवाद हो गया। विवाद के दौरान ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। हमले में गुलाब और उसके छोटे भाई ननका की पत्नी मिथिलेश लहूलुहान हुई। गुलाब की तहरीर पर पुलिस ने लक्ष्मण, प्रेमचंद्र, छोटू,

छोटेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गुलाब का आरोप है कि उसके मकान से उत्तर की ओर गुलाब का दक्षिण की तरफ मकान है। वह दरवाजे की तरफ कूड़ा फेंकते हैं। विरोध करने पर हमला किया और पथराव कर घायल कर दिया। उधर, लक्ष्मण पक्ष का कहना है कि पथराव गुलाब पक्ष की ओर किया गया है। थानेदार जेपी उपाध्याय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा फेंकने के विवाद में पथराव
- जेठ व बहू घायल, दोनों लगा रहे आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें