फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसावर में पुलिस पीएसी रही तैनात पुलिस अफसरों ने भी किया दौरा

Fri, 28 Dec 2018 12:43 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
घटना के बाद एहतियातन तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद। तीन किशोरों द्वारा बिसावर से तीन बच्चों को उठा लिए जाने और उनमें से एक बालिका को उठाकर गांव नगला मदारी में एक हाईस्कूल के पास निर्वस्त्र किए जाने के मामले में लोग आक्रोशित हैं और आरोपी मौलवी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को कस्बा बिसावर का बाजार तो खुला, लेकिन तनाव भरी खामोशी पसरी रही। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और पीएसी तैनात रही। दिनभर में कई बार पुलिस अधिकारियों ने बिसावर का दौरा किया। पुलिस अफसरों ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही मौलवी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन


बिसावर पुलिस चौकी पर सीओ योगेश कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने पीड़ित बालिका के परिजनों और कस्बे के व्यापारियों को बुलाया और उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही मौलवी पुलिस की गिरफ्त में होगा। मौलवी को पकडने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। उन्होने लोगो ंसे धैर्य बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान विनय अग्रवाल, सुनील बंसल, अध्यक्ष व्यापार मंडल पवन अग्रवाल, जगमोहन, जगवेंद्र चौधरी, बंटी चौधरी, पराग अग्रवाल, मनीष कुमार, अरविंद चौधरी, प्रधान विजयपाल सिंह आदि थे। पुलिस अधिकारियों ने घूमकर कस्बे का दौरा किया। पुलिस बल और पीएसी भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें