नवविवाहिता की जलकर मौत, दहेज हत्या का आरोप
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के अबदुल्लापुर गांव में रीता (22) की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में झुलसने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने बाइक की मांग को लेकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रीता गाजीपुर थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी गंगाराम की बेटी थी। उसकी शादी छह फरवरी 2017 को अब्दुल्लापुर गांव निवासी महेंद्र के साथ हुई थी। शुक्रवार को घर के सभी लोग खेत पर काम करने गए थे। पड़ोसियों ने घर में आग लगने की सूचना दी। परिजन खेत पर दौड़कर पहुंचे। इस बीच वह काफी झुलस चुकी थी।
परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर रीता ने बताया कि वह खाना पकाते समय आग लगने से झुलसी है। कु छ घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। उधर, गंगाराम ने बताया कि शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग करते थे।
मांग पूरी न होने के कारण ससुरालीजनों ने बेटी को जिंदा जला डाला है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
- चार माह पहले हुई थी शादी