फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधानगर चौकी इंचार्ज पांच दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर चौकी इंचार्ज कालिका प्रताप सिंह पांच दिन से लापता हैं। वह दो दिन की छुट्टी लेकर गए थे। चौकी इंचार्ज के न लौटने पर कोतवाली पुलिस ने गैरहाजिरी की रपट दर्ज की है। प्रयागराज में चौकी इंचार्ज के खिलाफ मंगेतर को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रयागराज मुख्यालय से जल्द ही दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश आ सकते हैं। जिसके बाद दरोगा को भगोड़ा घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन


राधानगर चौकी इंचार्ज कालिका प्रताप सिंह 27 अप्रैल को दो दिन के अवकाश में गए थे। हालांकि निर्वाचन की वजह से छुट्टियां निरस्त हैं। आपात स्थित दर्शाने में अधिकारियों ने दो दिन का समय भी दिया था। उनके तैनाती स्थल में न लौटने आने पर एसपी कैलाश सिंह के निर्देश पर कोतवाली में गैरहाजिर होने की रपट दर्ज की गई है। पुलिस ने चौकी इंचार्ज से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया। मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। पुलिस

को मौखिक रूप से प्रयागराज के झूंसी थाने में दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का पता लगा है। एसआई कालिका मूल रूप से जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर गरियांव के रहने वाले हैं। उसका मकान प्रयागराज के झूूंसी थाने लीलापुर रोड में है। एसआई की शादी मऊ के हलथरपुर पीलखी निवासी स्टील प्लांट अफसर भरत सिंह की बेटी प्रिंशु से 15 मई को होनी थी। प्रिंशु से दरोगा की 2016 में फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। शादी तय होने पर 24 लाख 80 हजार रुपये अगस्त 2018 में एडवांस कैश लिया था। दरोगा ने शादी से अब इंकार कर दिया था। इसी तनाव में प्रिंशु शुक्रवार को दरोगा के घर पहुंची थी। वहीं जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट के सबूत पर झूंसी थाने में दरोगा और उसके परिजनों पर एफआईआर दर्ज की गई है। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि प्रयागराज से लिखापढ़ी मेें कुछ आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें