थरियांव (फतेहपुर)। बीमारी से परेशान महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। परिजन खोजबीन करते मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान की।
थरियांव थाना क्षेत्र के शाहीपुर गांव निवासी दिवंगत रामविशाल लोधी की पत्नी ज्ञानमती (56) भोर लगभग पांच बजे घर से नित्यक्रिया को जंगल जाने के लिए निकली थीं। काफी समय बीत जाने के बाद महिला के घर न लौटने पर परिजन इधर-उधर पूछ रहे थे। ग्रामीणों से परिवार को सूचना मिली कि सुबह एक महिला बबरापुर गांव के पास
रेलवे लाइन पर ट्रेन से कट गई है। परिजन खोजबीन करते एक किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के पास घटनास्थल पहुंचे और शव की पहचान की। देवर आशाराम ने पुलिस को सूचना दी। देवर ने बताया कि भाभी बीमारी से काफी दिनों से पीड़ित थीं। पेट में तेज दर्द होता था। ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। उनके तीन बेटे सत्य प्रकाश, सूर्य प्रकाश, लक्ष्मीकांत हैं। एसएसआई वीर बहादुर सिंह ने बताया कि डाउन लाइन से शव बरामद हुआ है। आशाराम की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
फोटो संख्या एवं परिचय
11- फाइल फोटो ज्ञानमती
12- मौके पर पहुंचे परिजन
बीमारी से तंग महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो