फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री कर्मी को सरसौल में लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। कानपुर से घर लौट रहे फैक्ट्री कर्मी को पिकअप सवार बदमाशों ने शनिवार की रात मारपीट कर लूट लिया। बेहोशी की हालत में उसे सरसौल के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। मामला सुबह औंग थाने पहुंचा। औंग पुलिस ने उसे सरसौल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भेजा।

कल्यानपुर थाने के र्साइं गांव निवासी नरेंद्र सिंह का बेटा गौरव (25) कानपुर के जाजमऊ इलाके की किसी फैक्ट्री में काम करता है। वह रामादेवी से रात करीब साढ़े आठ बजे घर आने के लिए सफेद रंग की पिकअप में पीछे की साइड में बैठा था।
विज्ञापन


उसके दोनों तरफ दो युवक बैठे थे। बहाने से एक युवक ने बात करने के लिए गौरव से मोबाइल मांगा। कुछ देर बाद गौरव ने मोबाइल मांगा तो उसे पीटने लगे। गौरव ने बताया कि बदमाशों ने तीन सौ रुपये भी छीन लिया। इसके बाद हाईवे किनारे सरसौल में हाथ पैर बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने रविवार की सुबह उसे देखा तो यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे घर जाने के लिए टेंपो में बैठा दिया। परिजन आपबीती सुनने के बाद उसे लेकर औंग थाने पहुंचे। औंग पुलिस ने उसे सरसौल थाने भेज दिया। कानपुर की सरसौल पुलिस पीड़ित को लेकर घटनास्थल पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

फैक्ट्री कर्मी को सरसौल में लूटा
पिकअप सवार बदमाशों ने झाड़ियों में फेंका
यूपी 100 पुलिस ने सुबह टेपों से घायल को घर भेजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें