फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। घरेलू विवाद के चलते शनिवार की भोर नवविवाहिता ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुरवा निवासी राम सिंह की बेटी ननकी (23) की शादी 10 जुलाई 2018 को दिनेश कोरी के साथ हुई थी। दिनेश भट्ठे में तांगा चलाता है। दिनेश ने बताया कि भट्ठे में काम की वजह से बाबूगंज गांव में रहता है। पत्नी अक्सर उसके साथ रहने की जिद करती थी। जबकि वह घर में रहने को कहता था।

इसे लेकर शुक्रवार शाम कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद वह भट्ठे पर चला गया था। भट्ठे से शनिवार भोर पहर घर पहुंचा। पत्नी ने जहर खाने के बारे में बताया। हालत बिगड़ी देखकर हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचा। डाक्टर ने जिला अस्पताल को रेफर किया। जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में सांसें थम गईं। उधर, मायके पक्ष से पिता राम सिंह व परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटी की मौत होने की खबर पर पहुंचे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ससुराल पक्ष पर कार्रवाई करेंगे। उनकी बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या एवं परिचय
18- पोस्टमार्टम हाउस में बैठे गमगीन परिजन

नवविवाहिता ने जहर खाकर जान दी
- सास, पति से घरेलू विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें