फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज कैंपस में प्रधानाचार्य की पिटाई तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाने के एक कालेज कैंपस में बुधवार शाम अराजकतत्वों ने प्रधानाचार्य को पीट दिया। स्कूल में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे में शिवगोपाल गुप्ता इंटर कालेज है। कालेज के प्रधानाचार्य व संचालक ओपी गुप्ता हैं। उसी कैंपस में उनका घर बना है। प्रधानाचार्य ओपी गुप्ता ने बताया कि पहुर गांव के संतू अवस्थी, चुन्नू अवस्थी, सोमदत्त उर्फ भोलू अवस्थी, राजू शुक्ला व चार अज्ञात लोगों ने शाम को कालेज कैंपस में धावा

बोला। उनके साथ मारपीट कर कमरे में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उधर, दूसरे पक्ष से भोलू अवस्थी की मां प्रेमा देवी ने डीएम, एसपी से शिकायत की है। उनका आरोप है कि बेटा भोलू दो साल पहले हाईस्कूल का छात्र था। वह बेटे का 14 अगस्त को चरित्र प्रमाण पत्र लेने गई थी। प्रधानाचार्य के खर्च
विज्ञापन


मांगने का विरोध किया। तभी प्रधानाचार्य ने बदसलूकी कर उसे भगा दिया था। इसकी शिकायत चौडगरा पुलिस चौकी में की थी। पुलिस ने प्रधानाचार्य को बुलाया था। वह चौकी नहीं पहुंचे। चौडगरा कस्बे में बुधवार शाम बाजार करने गई थी। रास्ते में प्रधानाचार्य मिले और शिकायत वापस लेने के लिए धमकाने लगे। प्रधानाचार्य ने शिकायत से बचने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर कार्यवाहक एसओ प्रदीप यादव का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कालेज कैंपस में प्रधानाचार्य को पीटा, की तोड़फोड़
पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
दूसरे पक्ष की महिला ने स्कूल में बदसलूकी के आरोप लगाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें