फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार झपट्टा मारकर ले गए मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। शहर कोतवाली और पुलिस चौकी के बीच चौक बाजार में मंगलवार रात बाइक सवार व्यापारी के बेटे का मोबाइल झपट्टा मारकर ले गए।

शहर के चांदियाना चौक इलाका निवासी गुड्डू मोदनवाल व्यापारी नेता हैं। उनका बेटा कशिश चौक बाजार हनुमान मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रहा था। दुकान के पास किसी से मोबाइल पर बात करने लगा, तभी बाइक सवार झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए। चीख पुकार पर पहचान के लोगों ने बाइक से पीछा किया। बाकरगंज पुलिस चौकी तक बाइकर्स दिखे। इसके बाद पता नहीं चला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कई व्यापारी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाकर पुलिस ने छानबीन चालू की है। मोबाइल की अंतिम लोकेशन बिंदकी क्षेत्र में मिली है। चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ ने बताया कि छानबीन की जा रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें