फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल वाले को बचाने के लिए अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जल संस्थान की दोनों इकाइयाें के अधिकारियों में सीवर और पानी की लाइन को क्षतिग्रस्त करने वाले होटल मालिक को बचाने की होड़ सी लग गई है।
दोनों विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को ही भूपतवाला में तपा धर्मशाला के सामने हाईवे पर क्षतिग्रस्त की गई सीवर और पानी की पाइप लाइन का निरीक्षण किया था। आसपास के लोगों ने साफ-साफ बता दिया था कि सीवर तथा पानी की लाइन को किसने क्षतिग्रस्त की है। इसके बावजूद जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता राकेश चंद्र बमराड़ा ने हाईवे पर पानी व सीवर की लाइन तोड़ने के खिलाफ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस चौकी खड़खड़ी में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि किसी व्यक्ति ने रात्रि में तपा धर्मशाला के सामने हाईवे पर पानी और सीवर लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई है। लोगों ने बताया कि होटल वाले ने विभाग की अनुमति के बिना सीवर संयोजन कराने के लिए जेसीबी से राष्ट्रीय राजमार्ग को काटकर लाइन डाल रहा था, जिससे सीवर चैंबर व पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इसी प्रकार अनुरक्षण इकाई के अधिशासी अभियंता ने भी नोटिस दिया है, परंतु किसी ने भी होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई कराने की हिम्मत नहीं की है। जबकि सीवर लाइन जोड़ने के लिए होटल के सीवर पाइप बुधवार को भी हाईवे पर पड़े हुए थे। इस विवाद के चलते अभी तक पानी की लाइन को ठीक नहीं किया गया है और पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है। सीवर का मेनहोल भी पानी में डूबा हुआ और यही दूषित पानी लोगों को तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें