फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में घुसे चोर, एक से समेट ले गए माल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर(फतेहपुर)। बड़नपुर गांव में बुधवार रात चोर दो किसानों के घर में घुसे। एक घर से नकदी व जेवर समेट ले गए। दूसरे घर में गृहस्वामी के जाग जाने से उन्हें भागना पड़ा। चोरों का काफी दूर तक पीछा भी किया। पर, रास्ते में तार से टकरा कर घायल हो गया।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव निवासी संतोष सिंह परिवार समेत दरवाजे में छप्पर के नीचे सोए थे। संतोष सिंह ने बताया कि छत के रास्ते से चोर कमरे में दाखिल हुए। कमरे में बिखरा सामान गुरुवार सुबह देखकर घटना की जानकारी हुई। कमरे से नकदी व जेवर का बक्सा गायब था। घर के पीछे बक्सा खुला पड़ा मिला। उसमें कुछ कपड़े थे। सोने का झुमका, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक जोड़ी पायल, 24 हजार तीन सौ रुपये चोर समेट ले गए।

चोर पड़ोसी रामबाबू पाल के घर में भी पहुंचे। रामबाबू ने बताया कि तीन चोर रहे हैं। वह हाथ में लोहे की रॉड लिए थे। आहट होने पर उसने शोर मचाया। तीनों खेत की ओर भागे। उनका पीछा भी किया। खेत में कटीले तार से टकरा कर उसके गिरते ही तीनों भागने में सफल हो गए। एसओ संदीप तिवारी ने बताया कि तहरीर पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

दो घरों में घुसे चोर, एक से समेट ले गए माल
- एक जगह गृहस्वामी के जागने पर भागे चोर
अमर उजाला ब्यूरो


फोटो संख्या एवं परिचय
17- मासूम बच्चों के साथ बदहवास पति
ट्रेन से कूदकर महिला ने दी जान
ससुराल जाने को लेकर पति से विवाद के बाद उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
औंग (फतेहपुर)। कौशांबी से अलीगढ़ जा रही महिला ने गुरुवार दोपहर ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला का अपने पति से ससुराल जाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के चलते सुसाइड करना माना जा रहा है। मायके पक्ष के आने के बाद सही वजह का खुलासा हो सकेगा।
कौशांबी के सिराथू निवासी मोईन की बेटी शबाना (35) का निकाह सात साल पहले अलीगढ़ के देलही गेट थाना क्षेत्र के जंगलगढ़ी निवासी सारिक से हुआ था। सारिक अलीगढ़ में फैक्ट्री कर्मी है। उसने बताया कि तीन दिन पहले परिवार को लेकर ससुराल आया था। पत्नी रुकने का दबाव बना रही थी। इसी बात पर नोकझोंक हुई थी। गुस्से में साथ चलने को तैयार हुई थी। उसने रास्ते में ट्रेन से कटकर मरने की धमकी दी। सिराथू स्टेशन में ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे। उस समय ट्रेन आती देखकर कूदने का प्रयास किया था। उसने वापस मायके छोड़ने की बात कही तब चलने को तैयार हो गई थी। औंग स्टेशन से करबिगंवा के बीच सादीपुर गांव के किनारे रेलवे लाइन के पास शबाना ट्रेन से कूूद गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। यात्रियों ने चेन पुलिंग की। एक किलोमीटर दूर ट्रेन रुकी। वह बच्चों को लेकर मौके पर पहुंचा। सारिक ने बताया कि पत्नी वाशरूम जाने के लिए उठी थी, तभी वह गेट से कूद गई। पुलिस मौके पर पहुंची। सारिक के साथ उसके मासूम बच्चों उमरा(3), सजरा (5) का हाल बेहाल दिखा। एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि मायके पक्ष के आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें