फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में छात्र की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। बाढ़ प्रभावित इलाके में कक्षा तीन के छात्र की शुक्रवार शाम डूबने से मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


औंग थाना क्षेत्र के आशापुर गांव के अवसेरी खेड़ा निवासी रामबाबू का बेटा विजय (9) जाड़े का पुरवा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। वह भैंस चराकर घर लौट रहा था। उसकी भैंस बाढ़ के पानी में उतर गई। पानी से बाहर हटाने के लिए कपड़े, चप्पल उतारकर पानी में छलांग दी। कुछ देर बाद बाहर नहीं आने पर साथियों ने

विजय के परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। खोजबीन के छात्र को बाहर निकाला जा सका। परिजनों में कोहराम मच गया। वह दो बहन वंदना और पुष्पा के बीच का इकलौता चिराग था। मां फूलमती रो-रो कर बदहवास हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव किनारे 25 मीटर तक की सड़क बाढ़ के पानी में कट गई थी। सड़क की पुराई जेसीबी मशीन से प्रशासने ने कराई थी। उसी जगह पर दोबारा कटान होने से गहराई हो गई। उसी पानी में छात्र डूबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में छात्र की डूबने से मौत
- भैंस को हटाने में छात्र डूूबा, कटान से हुए गड्ढे में डूबने से हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें