फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पहले टावरकर्मी ने सल्फास खा, दी जान

Sat, 31 Mar 2018 09:33 PM IST
फतेहपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में परिजनों से विवाद के बाद घर से निकले टॉवर कर्मी ने शनिवार को सल्फास खाकर जान दे दी। शव टावर परिसर में मिला और पास ही सल्फास की डिब्बी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टावरकर्मी की 18 अप्रैल को शादी होनी थी।
विज्ञापन


खखरेरू थाना क्षेत्र के ऐमापुर गांव निवासी लल्लू सिंह का बेटा लवलेश (24) रतनपुर गांव में टॉवर कर्मी था। उसकी 18 अप्रैल को कल्यानपुर थाने के एक गांव में बारात जानी थी। परिजनों ने बताया कि मां लल्ली देवी से शुक्रवार शाम खाने को लेकर उसका विवाद हुआ था। तभी घर से बगैर खाना खाए टॉवर ड्यूटी पर चला गया था। उसे गांव के लोगों ने सुबह जंगल में देखा था लेकिन वह घर नहीं गया। मां ने शनिवार को भतीजे को उसे घर बुलाने के लिए भेजा। टॉवर के कमरे में लवलेश को शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


थानेदार गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर उल्टियां हुई हैं। सल्फास की डिब्बी पास में पड़ी थी। इससे खुदकुशी का ही मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें