फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औंग। मुंबई से कमाकर लौट रहे जींस फैक्ट्री के कारीगर को जहरखुरानों ने रोडवेज बस में लूट लिया। पीड़ित को पुलिस थाने के पास उतारकर चली गई। इलाकाई लोगों ने पहचान लिया और परिजनों को खबर दी। परिजनों ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के ओरियाखेड़ा गांव निवासी उमाशंकर उर्फ छंगी लाल यादव का बेटा सोनू पांच साल से मुंबई में एक जींस फैक्ट्री में कारीगर है। पिता ने बताया कि बेटे से सुबह बातचीत हुई थी। उस वक्त इलाहाबाद स्टेशन में उतरा था। रोडवेज बस से गांव आ रहा था। करीब तीन घंटे बाद उसका मोबाइल मिलाया तो बंद बताने लगा। करीब तीन बजे चरवाहों ने थाने से कुछ दूरी पर बेहोश पड़ा देखा। पिता ने बताया कि उसके पास 32 हजार रुपये नकदी और दो बैग थे। सामान और नकदी जहरखुरान लूट ले गए हैं।
विज्ञापन

-----------------------------------------
- इलाहाबाद से रोडवेज बस में आ रहा था घर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें