फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफि याओं के चंगुल में 160 बीघा जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमाफि याओं के चंगुल में 160 बीघा जमीन
विज्ञापन


फतेहपुर। खागा अंतर्गत राजस्व अभिलेखों में फ र्जी तरीके से अपना नाम दर्ज कराकर ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जा करने वाले कई लोग चिन्हित किए गए हैं। इनके कब्जे में ग्राम समाज की 160 बीघा जमीन मिली है। एसडीएम ने इन सभी के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं।

राजस्व विभाग के अनुसार करीब आधा दर्जन गांवों में 33 भूमाफि याओं ने करीब 160 बीघा नौ बिस्वा ग्राम समाज की जमीन को फर्जी तरीके से राजस्व कर्मियों की सांठगांठ से अपने नाम करा लिया था। यह फ सल भी पैदा कर रहे थे। एसडीएम अमित भट्ट ने बताया कि महेशपुर मठेठा गांव के गंगादीन, गनपत सिंह, रामनिहोरे, अजय बहादुर सहित आधा दर्जन लोग, मोहलिया के रतीभान, रामशंकर, विजयी, मजीद, रफीक सहित एक दर्जन लोग, टेनी गांव के शिवपूजन, शांति प्रसाद, अनिरुद्ध, मेवालाल, गुरुदीन और जुगुल किशोर आदि 11 लोगों ने फ र्जी तरीके से ग्राम समाज की जमीन अपने नाम करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार सराई इदरीश, कस्बा सोहन और जगन्नाथीपुर में भी जमीन हथिया ली गई। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने सही तथ्य प्रस्तुत नहीं किए हैं। अभिलेखों की जांच के बाद जमीन के गाटों से इनके नाम निरस्त कर ग्राम समाज में निहित कर दी गई। इन सभी के खिलाफ एफ आईआर दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है।

वहीं तहसीलदार रामस्वरूप ने बताया कि एसडीएम के आदेश से ग्राम समाज के नाम अमल दरामद करा दिया गया है। जल्द ही बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।

- सभी पर एफआईआर की तैयारी, जल्द कब्जा मुक्त होंगी जमीनें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें