फतेहपुर। घर जा रहे साइकिल सवार सैलून दुकानदार को सोमवार रात बाइक सवारों ने चाकू से मारकर घायल कर दिया। जिला अस्पताल से घायल को कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदीपुर निवासी रामस्वरूप का बेटा राजबहादुर (50) की हाईवे पर सैलून की दुकान है। वह दुकान से सोमवार की रात वापस घर लौट रहा था। मोहम्मदीपुर बेरागढ़ीवा मार्ग पर पुलिया के पास पहुंचा था। तभी सामने से दो बाइक सवार पहुंचे। बाइक लहराने पर दुकानदार अनियंत्रित हो गया। तभी बाइक सवारों से
नोकझोक होने लगी। बाइक सवारों ने दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हुआ। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचे। आरोपी भाग निकले। भाई विजय बहादुर ने पुलिस को सूचना दी। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टर ने उसे कानपुर रेफर किया है। कानपुर से वापस मंगलवार को दुकानदार ने लौटने के बाद थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। हमलावर बाइक सवारों के गांव में आयोजित शादी समारोह में आने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित ने शराब के नशे में होना बताया है। थानेदार राकेश जायसवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
फोटो संख्या एवं परिचय
1- जिला अस्पताल में घायल राजबहादुर
सैलून दुकानदार को चाकू से हमला कर घायल किया
- बाइक सवार हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
हादसों में दो लोग घायल
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी रज्जन अवस्थी (40) घर के बाहर खड़े थे। शहर से बहुआ की तरफ जा रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद टेंपो लेकर चालक फरार हो गया। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गाजीपुर थाने के गंभरी गुंधा का डेरा निवासी छेदीलाल बेटी की ससुराल लमेहटा गांव के रामायण के आयोजन में गया था। गाजीपुर कस्बे से कुछ सामान खरीद कर बाइक से लेकर जा रहा था। रास्ते में ट्रक की टक्कर से घायल हुआ।