फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ ससुराल जा रही युवती कुएं में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाह (फतेहपुर)। जैतपुर गांव के पास पति के साथ ससुराल जा रही युवती अचानक कुएं में कूद गई। पति के चीख पुकार मचाने पर ग्रामीणों ने मशक्कत कर युवती को बाहर निकला। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के बैजानी की पुरवा निवासी दीपू की एक महीने पहले किशनपुर थाना क्षेत्र के इटोलीपुर निवासी लल्लू बारी की बेटी सुनैना (21) से शादी हुई थी। सोमवार को दीपू पत्नी को मायके से विदा कराकर ला रहा था। गाजीपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर के पास पति-पत्नी एक रिश्तेदारी में जाने के लिए टेंपो से उतर कर पैदल चलने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तकरार हो गई। दंपति जैसे ही जैतपुर

निवासी होरीलाल लोधी के घर के पास पहुंचे पत्नी दौड़ते हुए सूखे कुएं में छलांग लगा दी। पति के चीख पुकार मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने किसी तरह से युवती को सूखे कुएं से बेहोशी हालत में बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने अपने वाहन से युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पति दीपू ने सदर अस्पताल में बताया कि रास्ते के किनारे सूखे कुएं में गलती से गिरकर घायल हुई है। गाजीपुर थानाध्यक्ष संदीप तिवारी का कहना है कि पति गलती से गिरने की बात कह रहा है। पीआरवी ने युवती को कुएं से बाहर निकाला है। मायके पक्ष का भी इंतजार किया जा रहा है। यदि कोई आरोप आता तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें