फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे की आड़ में डीजल की खरीद फरोख्त, पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। ढाबे की आड़ में चल रहे डीजल खरीद फरोख्त के अवैध ठिकाने पर बुधवार रात पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने ढाबा संचालकों को गिरफ्तार किया है। ढाबे से भारी तादाद में डीजल बरामद हुआ है। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे के मौहार गांव के पास बीस दिन पहले एक ढाबे को दो युवकों ने किराये पर लेकर खोला। ढाबे में केरोसिन, डीजल अवैध तरीके से खरीदने बेचने की सूचना सीओ बिंदकी अभिषेक तिवारी को लगी। सीओ ने चौडगरा चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव के साथ रात को ढाबे पर छापा मारा। दो ड्रम डीजल बरामद होने पर संचालकों से पूछताछ की गई। संचालक सही जवाब नहीं दे पाए। पूर्ति विभाग को सूचना दी गई। पूर्ति विभाग की ओर से ढाबा संचालक कानपुर भौंती थाने के बनपुरवा निवासी राधेश्याम के बेटे आशीष कुमार कुशवाहा व कानपुर देहात रसूलाबाद थाने के कुर्मी खेड़ा निवासी सूबेदार यादव के बेटे सुरेंद्र यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सीओ ने बताया कि हाईवे के ट्रकों से ढाबा संचालक तेल उतरवाते थे। इसके बाद तेल की कालाबाजारी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें