फतेहपुर। क्राइम फ्रंट में काम करने वालों का जिले में टू थ्री स्टार का टोटा पड़ा है। एक पखवारे पहले निरस्त की गई स्वॉट टीम के इंचार्ज के लिए एक दरोगा को खोज निकाला गया है। टीम के सहायकों की खोजबीन की जा रही है।
जिले में अपराध पर काबू पाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए गठित स्वॉट एक पखवारे पहले निरस्त कर चुनाव सेल में संबद्घ की गई थी। सनसनीखेज इंजीनियर हत्याकांड के खुलासे के लिए एडीजी के आदेश पर टीम को लगाया गया था। हालांकि वारदात के खुलासे में स्वॉट प्रभारी इंस्पेक्टर अमित पांडेय की टीम सफल हुई। उसके बाद नई टीम के गठन के लिए खींचतान चालू रही है। अधिकारियों ने कई इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर की खोज खबर की। जहानाबाद थाने के तैनात एसएसआई राजीव सिंह को छांटा गया। किशनपुर एसओ, क्राइम ब्रांच में भी उनकी तैनाती रही है। अब टीम के सहायकों की तैनाती की खोज-खबर की जा रही है। दरअसल टीम में सहायकों की अहम भूमिका होती है। अपराधियों पर पैनी निगाह बनाकर गतिविधियों पर रोक लगाने के जबरदस्त नेटवर्क होना चाहिए। जिले की भौगोलिक स्थितियों की जानकारी होनी चाहिए। फिलहाल तैयार की जा रही नई टीम के लिए क्राइम कंट्रोल चुनौती से कम नहीं होगा।
=============================================
जहानाबाद एसएसआई स्वॉट टीम प्रभारी बनाए गए
- टीम के सहायकों का भी होगा फेरबदल
- क्राइम फ्रंट में काम करने वाले खोजे नहीं मिल रहे
=============================================
अलविदा नमाज के दौरान दो पक्षों में झड़प
- नमाज रोकने की फैलाई गई अफवाह
- एसडीएम, सीओ ने संपन्न कराई नमाज
अमर उजाला ब्यूरो
जोनिहा(फतेहपुर)। जोनिहा बिंदकी टेंपो स्टैंड में नमाज के समय दो वर्गों के टेंपो चालकों के बीच झड़प हो गई। मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश में नमाज रोकने की अफवाह फैलाई। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में नमाज कराई गई।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे के टेंपो स्टैंड में चालक अश्वनी पांडेय और नफीस अहमद के बीच विवाद हो गया। टेंपो चालकों के बीच विवाद होने पर दो पक्षों के बीच लोग जमा हो गए। इसी दौरान एक पक्ष के किसी व्यक्ति ने नमाज से रोकने की सूचना पुलिस को दी। नमाज विवाद की जगह से जहानाबाद मार्ग पर टावर के पास नमाज पढ़ी जानी है। एसडीएम आशीष कुमार यादव, सीओ अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम आशीष कुमार यादव, सीओ अभिषेक तिवारी और कोतवाली का फोर्स पहुंचा। दोनों पक्षों की पंचायत की। उसके बाद नमाज कराई। सीओ ने बताया कि वर्गों के बीच किसी तरह का विवाद नहीं हुआ है। आपसी झगड़ा रहा है। एक व्यक्ति ने सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।