फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में दो मासूम बच्चियों से रेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर।
दो बच्चियों को अगवा कर युवक ने उनसे दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप अप्राकृतिक शोषण का भी है। डरी-सहमी बच्चियाें ने 24 घंटे बाद घरवालों को आपबीती बताई। गुरुवार को मामला थाने पहुंचने पर आरोपी के पक्ष में एक बिरादरी के लोग जुटे। हालांकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की है। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी तहरीर पुलिस ने दबाव बनाकर बदलवाई है।

घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव के जूनियर विद्यालय में आठ साल और नौ साल की दो बच्चियां कक्षा पांच में पढ़ती हैं। दोनों पड़ोसी हैं। ये अन्य बच्चियों के साथ मंगलवार की शाम करीब चार बजे चना का साग तोड़ने खेत गईं थीं। उनके पास गांव का 35 वर्षीय युवक पहुंचा। वह चारों को अरहर के खेत में ले जाने लगा।
विज्ञापन


दो बच्चियां किसी तरह भाग निकलीं, जबकि दो बच्चियों को वह खेत में घसीट ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर पीटने की धमकी दी। दोनों का अप्राकृतिक शोषण किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान खेत में साड़ आ गया। युवक उसे भगाने चला गया।

मौका पाकर बच्चियां भागकर एक व्यक्ति के नलकूप पर पहुंची। वहां मौजूद महिला को आपबीती बताई। महिला ने बच्चियों के चेहरे में खौफ देखकर पति को सारी बात बताई। दोनों अपने घरों को चली गई। नलकूप मालिक ने बुधवार को एक बच्ची के पिता को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बच्चियों से पूछताछ की। चारों बच्चियां परिजनों के साथ गुरुवार को थाने में पेश हुईं।

सूचना पर सीओ जाफरगंज भी थाने पहुंचे। महिला कांस्टेबल ने बयान लिए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दुष्कर्म का मामला नहीं दर्ज किया है। पुलिस ने दूसरी तहरीर लिखाई है, जिसमें बच्चियों से शराब के नशे में आरोपी के अश्लील हरकत करने का जिक्र है। सीओ प्रभात राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत छेड़खानी व हरिजन एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाने में गुरुवार को बच्चियाें के मामले में एक इलाकाई नेता की सुबह से देर रात तक चक्कर काटने की चर्चा जोरों पर है। नेता सुबह से देर रात तक थाने में मंडराते हैं। पीड़ितों को पुलिस से पहले उन्हें अपनी शिकायत सुनानी पड़ती है। इससे इलाकाई लोग परेशान भी हैं। पर, शिकायत के बाद भी इस पर प्रशासन स्तर से कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें