ठगी के आरोपियाें को पुलिस ने भेजा जेल
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव में प्रधानाध्यापक फूलचंद्र से लाखों की ठगी के प्रयास में पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने रविवार को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
रानी गांव के फूलचंद्र के पास दो दिन पहले आरोपी खेत को समतल करने पहुंचे थे। काम पूरा होने के बाद खेत में प्रधानाध्यापक को बुलाकर नौ लाख रुपये मांगने लगे। विरोध करने पर प्रधानाध्यापक को उठाकर ले जा रहे थे।
चीख पुकार पर ग्रामीणों ने आरोपियों की घेराबंदी कर प्रधानाध्यापक को बचाया था। एसओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि विजयीपुर चौराहे से पकड़े गए इलाहाबाद के धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकमीरा पट्टी गांव निवासी अजीज पुत्र इमाम खां, मोहम्मद असलम पुत्र अरमान, असलम खां पुत्र अजीज, मुमताज पुत्र अलीजांन, और असलम पुत्र इकबाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-प्रधानाध्यापक को बुलाकर नौ लाख रुपये मांगने का मामला