फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता बालिका की हालत गंभीर, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़ित बालिका की हालत गंभीर, रेफर
विज्ञापन

लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात गैंगरेप की शिकार हुई पांच वर्षीय बालिका की हालत गंभीर देख जिला महिला अस्पताल के डाक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर, शनिवार की देर रात आई मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार होने की पुष्टि होने के बाद से पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई। रविवार को पुलिस पड़ोस में जिसके यहां शादी थी, उस घर के लोगों और बाराती पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कुछ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनकी तस्वीर वाट्सएप के जरिए पीड़ित तक भेजकर पहचान कराई गई लेकिन रविवार की शाम तक तस्वीर को देख पीड़ित ने किसी को पहचान नहीं पाई।
रौनापार थाना क्षेत्र की एक पांच वर्षीय बालिका के पड़ोसी के घर शुक्रवार को बारात आई थी। बच्ची के घर के सारे सदस्य शादी की तैयारी में व्यस्त रहे। रात को भोजन के बाद बच्ची को नींद आने लगी तो उसकी मां बरामदे में चारपाई पर सुलाकर पड़ोसी के यहां शादी में चली गई। रात करीब तीन बजे महिला जब घर लौटी तो देखा कि उसकी बेटी दर्द से कराह रही है। टार्च की रोशनी में देखा गया तो रक्तस्राव हो रहा था। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मां की तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर बच्ची को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेजवा दिया गया। पुलिस शक के आधार पर छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन दोष न साबित होने पर सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत में सुधार होने की बजाय बिगड़ते देख डाक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की अभिरक्षा में उसका वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। देर रात को मेडिकल रिपोर्ट के जरिए बलात्कार की पुष्टि होने पर पुलिस आरोपियों की पहचान तेज कर दिया। उधर, घटना का जल्द खुलासा न होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। एसपी ग्रामीण और प्रभारी एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए घराती और बराती पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर वाट्सएप के जरिए बालिका से पहचान कराई गई लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली। आरोपियों की पहचान के लिए घराती और बराती पक्ष के लोगों का पुलिस रिकार्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें