फतेहपुर। मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। तीन घायल बांदा जिले के रहने वाले हैं।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर गॉडा निवासी बृजलाल के बेटे रामशरण(38) बाइक से किसी काम से शहर आए थे। सोमवार की शाम सात बजे वापस जाते समय लखनऊ बाईपास पर ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हेलमेट नहीं होने से सिर में ज्यादा चोट लगी थी। उधर, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर इटौली निवासी संतोष (40) किसी काम से विजयीपुर गया था। वापस लौटते समय विजयीपुर के समीप ट्रक की टक्कर के गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर होने के कारण कानपुर रेफर किया गया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि ट्रक बेंदा चौकी में पकड़ लिया गया है।