फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की रिवाल्वर से चली गोली पड़ोसी को लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। जम्मू-काश्मीर में तैनात फौजी की रिवाल्वर से चली गोली से गुरुवार दोपहर पड़ोसी घायल हो गया। गोली दाहिनी तरफ छाती में लगी है। जिला अस्पताल में हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर किया गया है। परिजनों ने पुरानी खुन्नस में गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस धोखे में गोली चलना बता रही है। ललौली थाना क्षेत्र के सेमरई के मजरे दशहरी गांव में हुई।
विज्ञापन


गांव निवासी रामबाबू यादव (40) दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के बरामदे में बैठकर दाढ़ी बना रहा था। तभी छुट्टी पर गांव आया पड़ोसी फौजी चंद्रपाल यादव रिवाल्वर लेकर पहुंचा। पत्नी बुधमती ने बताया कि चंद्रपाल पति के पास बैठकर बातचीत कर रहा था। इस दौरान वह पति को रिवाल्वर दिखाने लगा। रामबाबू ने बेटी रेखा से चाय

लाने को कहा। पत्नी का आरोप है कि इसी दौरान पति को गोली मारकर फौजी घर से भाग निकला। गोली चलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां बेटे शैलेंद्र ने बताया कि फौजी करीब छह माह पहले छुट्टियों पर गांव आया था। कुछ दिनों पहले शराब के नशे में घर के बाहर गालीगलौज कर रहा था। इस दौरान पिता से विवाद हुआ था। बेटे का आरोप है कि इसी खुन्नस में
विज्ञापन


फौजी ने पिता को गोली मारी है। जिला अस्पताल में गोली दाहिनी तरफ छाती में लगी देखकर डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है। जिला अस्पताल में मौजूद सपा नेता वीरेंद्र यादव ने बताया कि फौजी ने हाल ही में रिवाल्वर खरीदी है। उसे दिखाने के लिए रामबाबू के पास गया था। तभी गोली चल गई। थानाध्यक्ष राजेश मौर्या ने बताया कि गोली धोखे से चलने की बात सामने आई है। परिजनों की ओर से तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो संख्या एवं परिचय
15- गोली लगने से घायल रामबाबू

फौजी की रिवाल्वर से चली गोली पड़ोसी को लगी
- परिजनों ने फौजी पर आरोप लगाए, हालत गंभीर, पुलिस धोखे में गोली चलना बता रही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें