फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से चोरों ने नगदी सहित लाखों के जेवरात किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर । कोतवाली क्षेत्र जहानपुर मोहल्ले में चोरों ने घर का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये लाखों के जेवर पार कर दिए। सुबह जानकारी होने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की छानबीन की।

नगर के पैगंबरपुर में फिरोज राइन का मकान है। पत्नी रेशमा पति से अलग लड़के और एक लड़की के साथ इसी घर में रहती हैै। उसका पति मुहल्ला बड़ा कुआं जहानपुर स्थित दूसरे मकान में माता-पिता के साथ रहता है। रेशमा का मायका भी जहानपुर बड़ा कुंआ में है। शनिवार की शाम वह बच्चों के साथ घर पर ताला बंद कर मायके चली गई थी।
विज्ञापन


रात में चोरों ने कमरे और अलमारी का ताला तोड़ कर 20 हजार रुपये और लाखों के जेवर पार कर दिए। रविवार की सुबह जब उसका बड़ा बेटा घर आया तो गेट और कमरे के दरवाजे खुले थे।
विज्ञापन


अंदर अलमारी का लाक टूटा था और समान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मोबाइल से मां को दिया। इस दौरान पड़ोसियों की भीड़ एकत्र हो गई। कस्बा इंचार्ज आशीष सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घर से नगदी और लाखों के जेवर चोरी
सुबह जानकारी मिलने पर मचा हड़कंप
अलग-अलग रहते हैं पति और पत्नी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें