फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो पलटने से खुली मांस की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर दूधीकगार के पास अनियंत्रित बोलेरो पलट गई, इसमें एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उसमें प्रतिबंधित मांस की बोरियां लदीं मिलीं। पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में ले लिया है। तलाशी में लाइसेंसी राइफल भी बरामद हुई है।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार मोड़ पर बोलेरो पलटने की सूचना पर 100 नंबर पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस को कानपुर सीसामऊ निवासी शौकी का बेटा अरशद घायल हालत में मिला। उसका पैर टूटा था और वह बोलेरो में फंसा हुआ था। पुलिस ने बोलेरो की जांच की तो प्रतिबंधित मांस की बोरियां लदी मिलीं। यह देख पुलिस ने घायल को बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो की तलाशी में एक लाइसेंसी राइफल भी बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथ कमाल और उसके बेटे जैद और वसीम भी थे। तीनों कानपुर बेकनगंज निवासी हैं। राइफल कमाल की है। ये लोग उन्नाव से मांस लेकर जा रहे थे। थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल अरशद का इलाज कराया गया है।

14- दूधी कगार मोड़ पर पलटी बोलेरो।
बोलेरो पलटने से खुली मांस तस्करी
प्रतिबंधित मांस के साथ लाइसेंसी राइफल भी मिली
कानपुर के एक आरोपी को पकड़ा, तीन भाग निकले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें