फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम ने जेसीबी से दो मकान ढहाए

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव(फतेहपुर)। हाईकोर्ट के आदेश पर रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी से बहरामपुर गांव में दो मकान ढहा दिए। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को देख कर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। मकान मालिकों ने पहले विरोध किया लेकिन कोर्ट का आदेश दिखाए जाने पर शांत हो गए।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह ने बताया कि बहरामपुर गांव के यूनुस, छंगूलाल का मकान तालाबी नंबर में बना हुआ है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद मकानों को गिराया गया। उधर, मकान मालिक यूनुस व छंगूलाल ने बताया कि यहां पर तीन पीढ़ी से हमारे पूर्वज घर बनाकर रह रहे हैं। इसमें कब तालाब रहा है, इसका कोई पता नहीं है। कार्रवाई के दौरान एसओ संतोष कुमार शर्मा, राजस्व निरीक्षक राजबहादुर गिरि, लेखपाल क्षत्रपाल सिंह, एसएसआई वीर बहादुर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि कमलेश कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें