फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का इंजेक्शन लेने के लती युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नशे का इंजेक्शन लेने के लती युवक ने मां से विवाद के बाद कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। परिवार के बड़े बेटे की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के तुराबअली का पुरवा निवासी स्वर्गीय रामकिशन का बेटा जीतू (22) नशे के इंजेक्शन का आदी हो गया था। मां सुमित्रा ने बताया कि नशे के लिए सुबह रुपये मांग रहा था। उसने रुपये देने से मना किया। जीतू ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर

दिया। जीतू का छोटा भाई अनुज कुमार चौक बाजार में कपड़े की दुकान में काम करता है। उसने बताया कि भाई नशे की लत में बर्बाद हो गया था। नशा न मिलने पर बेचैन हो जाता था। बड़ी बहन नीतू कस्तूरबा गांधी चतुभुर्जपुर गांव में कर्मचारी है। दूसरी बहन नेहा शादीशुदा है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नशे की वजह से मानसिक हालत बिगड़ गई थी। कई बार सड़क में बेसुध पड़ा रहता था। लोग घर पर छोड़ जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या एवं परिचय
19- पोस्टमार्टम हाउस में मृतक जीतू के गमगीन परिजन। अमर उजाला

नशे के लती युवक ने की आत्महत्या
परिवार के बड़े बेटे की मौत से मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें