फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेबाजों ने तमंचे लहरा की हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। शहर के आईटीआई रोड पर नशेबाजों ने गुरुवार को तमंचा लहराकर हवाई फायरिंग की। घटना से इलाके में दहशत है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की, लेकिन उनके घरों पर ताला बंद मिला। फिलहाल मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

इलाकाई लोगों का आरोप है कि आईटीआई रोड पर एक भंडारण गृह के पीछे स्मैक और इंजेक्शन से नशा करने वालों का जमावड़ा लगता है। गुरुवार को नशे के बाद चार युवक बाहर रोड पर आ गए। एक युवक को अपशब्द कहकर मारने की योजना बनाने लगे। यह सुनकर इलाकाई एक युवक ने विरोध किया।
विज्ञापन


विरोध करने वाले को आरोपी कुछ देर में तमाशा दिखाने की धमकी दी और चले गए। आरोपी पिटाई की योजना से खुन्नस खाए व्यक्ति के घर पहुंचे। उसके न मिलने पर तमंचे लहराते गली से बाहर आए। दोबारा उसी जगह पर पहुंचे। वहां तमंचे निकाले और तीन चार राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन


घटना से हड़कंप मच गया। कई दुकानों के शटर गिर गए। 100 नंबर की सूचना पर पीआरवी पहुंची। आरोपी मौके से भाग निकले। सीओ सिटी केडी मिश्रा, कोतवाल सुनील कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज शैतान सिंह पहुंचे। उन लोगों ने इलाकाई लोगों से छानबीन की। कोतवाल ने बताया कि दो लोगों के नाम सामने आए हैं वह तालाबंद कर फरार हैं। फायरिंग अफवाह है, छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें