प्रेमी युगल फरार, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
तितावी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी युगल के फरार होने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बवालियों को हड़का कर भगाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर दोनों पक्षों की ओर से दो व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
तितावी पुलिस के मुताबिक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। करीब 15 दिन पूर्व प्रेमी युगल फरार हो गया। बुधवार को वह रिश्तेदारी में आया था। युवती पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों में धारदार हथियार चले। झगड़े की सूचना पाकर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
संदिग्ध लोगों से किसानों में भय
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव गड़वाड़ा के जंगल में कई रोज से संदिग्ध लोग देखे जाने से किसान परेशान है। इसको लेकर ग्रामीण और किसान भयभीत है। ग्रामीणों का कहना है कि गड़वाड़ा और बेलड़ा के बीच के जंगल में आठ-दस संदिग्ध लोग देखे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी संदिग्ध लोगों देखे जाने की भोपा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग की है। पुलिस ने जंगल से एक लावारिस बाइक बरामद की है। जिसकी जांच-पड़ताल की रही है।