फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ से भिड़ा बाइक सवार, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। सड़कों पर घूम रहे छुट्टा मवेशियों की धमाचौकड़ी लोगों के लिए भारी परेशानी का सबब बन गई है। कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर में बुधवार रात बाइक और सांड़ में भिड़ंत हो गई। तेज चीख के साथ बाइक सवार चाचा-भतीजे सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। चाचा की मौत हो गई। भतीजे को स्वास्थ्य केंद्र से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। हेलमेट न होने की वजह से सिर में गहरी चोट आई है।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के पथरी गांव निवासी जय नारायण निषाद (26) और गांव के चुनका प्रसाद (27) बुधवार रात बाइक से जाफरगंज थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव एक रिश्तेदार की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। रात में दोनों गांव लौट रहे थे। भवानीपुर के पास सांड़ से बचने के लिए बाइक को दूसरी ओर मोड़ा। लेकिन सांड़ भी बाइक के सामने आ गया। बाइक से टक्कर इतनी तेज थी कि सांड़ ने भी तड़पकर दम तोड़ दिया। घायल

जयनारायण व चुनका को मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट के लिए रेफर किया गया। कानपुर ले जाते समय जयनारायण की रास्ते में मौत हो गई। हेलमेट न होने से इन्हें सिर में और तेज रफ्तार के चलते आंतों में गहरी चोट आई है। चुनका की हालत अभी भी गंभीर है। बसंती खेड़ा निवासी विपिन पटेल, जबरापुर के राजेश वर्मा ने बताया कि अन्ना मवेशियों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन प्रशासन कोई प्रबंध नहीं कर रहा है। बहुआ प्रतिनिधि ने बताया कि जय नारायन की शादी हाल में ही राजमा देवी से शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-
12- मौत की खबर सुनने के बाद गमगीन परिजन

सांड़ से भिड़े बाइक सवार, चाचा की मौत
- भतीजा घायल, सीएचसी से कानपुर हैलट रेफर
- बुधवार रात रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें