फतेहपुर। टिफिन बांटकर लौट रहे कैटरर को शुक्रवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदियाना मोहल्ला निवासी लक्ष्मण प्रसाद का बेटा मुुकेश चंद्र उर्फ रज्जन लाला (50) अहमदगंज मोहल्ले में संचालित कैटरिंग में कैटरर था। खाने के तैयार टिफिन भी बांटने जाता था। साइकिल से टिफिन बांटकर लौटते वक्त कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा हाईवे चौराहे पर उसे ट्रक ने कुचल दिया। हादसा देखकर
आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर बाकरगंज चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी पहुंचे। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई रमेश चंद्र ने बताया कि मुकेश अविवाहित था। वह कैटरिंग में काम कर गुजर बसर करता था। घर से कोई वास्ता नहीं रहता था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
ट्रक से कुचल कर कैटरर की मौत
भिटौरा हाईवे चौराहे पर ट्रक ने मारी टक्कर, साइकिल से टिफिन बांटकर लौट रहा था
अमर उजाला ब्यूरो