फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की हाईस्कूल की छात्रा को कार से अगवा कर बंधक बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। छात्रा का पुलिस ने मेडिकल कराया है।
बता दें एक हफ्ते पहले हाईस्कूल की छात्रा को लोधीगंज इलाके से अपहरण कर लिया गया था। शहर के नउवाबाग इलाके से किशोरी को रविवार शाम पुलिस ने एक बंद कमरे से बरामद किया था। आरोपी गंगासागर उर्फ
चीनू पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए आरोपी के भाई को कोतवाली में बैठाया था। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पीड़िता के कोर्ट में बयान के बाद दुष्कर्म होने की बात सामने आएगी। जिस पर कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा को बंधक बनाने का आरोपी धरा गया
- अपहरण के बाद तीन दिन छात्रा को बनाए रहा बंधक
अमर उजाला ब्यूरो