फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-डंपर की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। बांदा-टांडा मार्ग पर ट्रक और डंपर की मंगलवार देर रात सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। डंपर चालक क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा था। कई घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


गाजीपुर थानाक्षेत्र के फुलवामऊ गांव निवासी रामशंकर का बेटा सुगेंद्र (35) ट्रक चालक था। उसके साथ गांव का रामराज का बेटा गंगाधर ट्रक में खलासी है। दोनों गिट्टी लोड करने महोबा जा रहे थे। ललौली थाने के दतौली गांव के सामने बांदा की ओर से आ रहे डंपर से ट्रक की सीधी टक्कर भो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची।

क्षतिग्रस्त डंपर में चालक फंसा था। उसकी मौके पर मौत हो चुकी थी। ट्रक के चालक सुगेंद्र और गंगाधर को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टर ने सुगेंद्र को मृत घोषित किया। वहीं गंगाधर को भर्ती किया गया। डंपर चालक अमेठी जिले के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में यूसुफ नगर पूरेपवार का पुरवा निवासी मोहम्मद रियाज का बेटा शकील अहमद (32) है। डंपर में खलासी नहीं था। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि दुर्घटना डंपर चालक के नींद में होने के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या एवं परिचय
1- दतौली के पास ट्रक चालक के गमगीन परिजन

ट्रक-डंपर की भिड़ंत में चालकों की मौत
- ट्रक का खलासी घायल, मशक्कत के बाद निकाले शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें