फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से बलात्कार के मुजरिम को विशेष अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति-जनजाति की अदालत में विचाराधीन था। कारावास के साथ अर्थदंड भी लगाया गया है।
घटना 27 अप्रैल 2016 की रात बारह बजे की है। पीड़िता अपने घर में अकेले थी। गांव निवासी राजू कुशवाहा ने युवती से दुष्कर्म किया था। तहरीर पर पुलिस ने मामले में बलात्कार और हरिजन एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज
की थी। मामला विशेष न्यायाधीश प्रवीण कुमार सिंह की अदालत में विचाराधीन था। सहायक शासकीय अधिवक्ता विजय कुमार दुबे के तर्कों और दलीलों को सुनकर एडीजे प्रवीण कुमार सिंह ने राजू कुशवाहा को आजीवन कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। राजू को जेल भेज दिया गया।
दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद
अमर उजाला ब्यूरो