फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में दूल्हन की बड़ी बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सिलमी गांव में रविवार रात हर्ष फायरिंग में दुल्हन की बड़ी बहन रन्नो देवी घायल हो गई। उन्हें परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिलमी गांव निवासी सुघरु द्विवेदी के यहां रविवार शाम बांदा जनपद से बारात आई थी। आधी रात मंडप के नीचे विवाह की रस्में अदा हो रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अचानक हुई हर्ष फायरिंग में दुल्हन की बड़ी बहन रन्नो देवी (35) घायल हो गई। इनके पैर को छूते हुए गोली निकली। चीख-पुकार सुन सभी के होश फाख्ता हो गए। रन्नो थरियांव के औरेई गांव निवासी अभिलाष शुक्ला की पत्नी हैं। परिजन निजी साधन से घायल को जिला चिकित्सालय से कानपुर रेफर करा ले गए। दूसरी ओर एसओ राजीव कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है लेकिन घटना सुनने में आई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें