अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। कानपुर से इलाहाबाद जा रही इंटरसिटी की बोगी में सिपाही से हाथापाई करने पर एक अवैध वेंडर को दबोच लिया गया। सिपाही वर्दी में नहीं था। इस कारण वेंडर सवारी की गफलत में भिड़ गया। फोर्स ने पहुंचकर उसके पकड़ा और मुकदमा दर्ज किया।
इंटरसिटी में आरपीएफ उपनिरीक्षक जेएस उपाध्याय अपने हमराही सिपाही जगतपाल के साथ थे। बिंदकी रोड स्टेशन के पास गाड़ी खड़ी होने पर एक अवैध वेंडर यात्रियों को चाय बेचने लगा। सिपाही बिना वर्दी था और उन्होंने वेंडर से लाइसेंस मांगा तो वेंडर ने अभद्रता शुरू कर दी। सिपाही के मना करने पर वेंडर हाथापाई करने लगा। आरपीएफ पुलिस ने उसे धर दबोचा।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक आरपीएफ लाल प्रताप यादव ने बताया कि सिपाही जगतपाल से हाथापाई व नोकझोंक करने के आरोप में अवैध वेंडर सुनील कुमार शर्मा को पकड़ा गया है। यह गाजियाबाद जिले के सुंदरपुरी का रहने वाला है। बेटिकट अनाधिकृ त रुप से ट्रेन में खानपान की सामग्री बेचने के साथ ड्यूटीरत कर्मचारियों से अभद्रता करने के आरोप में एफआईआर हुई है।
सिपाही से भिड़े अवैध वेंडर को दबोचा
इंटरसिटी ट्रेन में बेच रहा था चाय