फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: धर्मांतरण के लिए महिला को बच्ची समेत ले गया था युवक, पति ने पत्नी और युवक समेत चार पर कराई रिपोर्ट

Mon, 24 Oct 2022 02:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में धर्मांतरण के मामले पहले भी सामने आती रहे हैं। ताजा मामला, फतेहपुर जिले का है,जहां  धर्मांतरण के लिए विशेष समुदाय का युवक महिला को बच्ची समेत ले गया था। पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी और युवक समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
धर्मांतरण - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में धर्मांतरण के लिए एक महिला को बच्ची समेत विशेष समुदाय का युवक ले गया। मामले में महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला युवक ने एफआईआर में बताया कि वह 10 अक्तूबर को बाजार सब्जी लगाने गया था।

विज्ञापन

उसका पुत्र, पत्नी और पुत्री घर में मौजूद थे। गांव का शकील अहमद घर पहुंचा। पत्नी की सहमति से बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये, डेढ़ लाख कीमत के जेवरात निकाले। ताला टूटने की आहट होने पर बेटे ने शकील को रोका।
बेटे को जान से मारने की धमकी देकर पत्नी और सात साल की बच्ची को शकील लेकर चला गया। घटना की साजिश में पड़ोसी शकुंतला और केशपति शामिल हैं। शकील ने पत्नी का धर्मांतरण और निकाह कराने के लिए बहलाफुसलाकर ले गया है। कोतवाल जेपी शाही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें