फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही चार महीने की एक मासूम बच्ची के साथ गांव के 15 वर्षीय नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के समय मासूम की मां पानी लेने के लिए गई थी। जैसे ही घर पहुंची तो बच्ची के रोने की आवाज सुनकर अंदर दौड़ी। वहां नाबालिग बच्ची के पास खड़ा था। मां को देख वह मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक गांव की रहने वाली महिला अपनी चार महीने की बच्ची को घर में सुलाकर पानी के लिए गई थी। कुछ देर बाद वह लौटी, तो बच्ची के रोने की आवाज सुनी। वह दौड़कर अंदर गई तो देखा कि गांव का नाबालिग लड़का बच्ची के पास खड़ा दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। महिला ने आरोपी को डांटा तो वह भाग गया। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। गुरुवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ित परिवार से जुड़ा है।
चार महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट कराने को लेकर महिला की बहन को एक व्यक्ति ने पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची की मां को रिपोर्ट दर्ज कराने से मना किया था। इसके बाद भी वह नहीं मानी, तो उसने खुन्नस में महिला की बहन को पीट दिया। युवती ने कोतवाली में मारपीट, गाली-गलौज व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें